Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क (हल्द्वानी) देहरादून में हुई कैबिनेट बैठक में देहरादून एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए गेस्ट हाउस बनाने के लिए सरकार द्वारा की गई घोषणा पर ललित जोशी ने स्वागत योग्य कदम बताया।
श्री जोशी ने निकाय चुनाव के दौरान भी इसको अपने प्रमुख मुद्दे के रूप में रखा था, जिसको मंजूरी मिलने से हल्द्वानी के साथ-साथ पूरे कुमाऊं के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
वहीं दूसरी उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ को ही विकास मान के बैठा है और छोटे छोटे व्यापारियों की कुर्सी और मेज उठाकर के ले जाने में ही वाहवाही लूट रहा है जबकि ८ महीनों से सारे शहर की सड़के उधड़ी हुई है जो बरसात से पहले शायद ही बन पाए, ऐसे में पड़ा खतरा है की बरसात के तुरंत बाद लबालब भरी सड़कें कहीं बीमारी का स्रोत न बन जाए। आज हल्की बरसात के बाद नैनीताल रोड पर सड़कों पर पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा था, नगर निगम को ध्यान भटकने की बजाय मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *