Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क-: तमंचा लेकर घर में धमकाने घुसा युवक पुलिस की कार्रवाई के बाद अब गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है
चंपावत जनपद के थाना पाटी क्षेत्र अंतर्गत घर में घुस कर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को तमंचा व जिन्दा कारतूस सहित पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया ।शुक्रवार को जनपद चंपावत के थाना पाटी क्षेत्र अंतर्गत पृथ्बी सिंह द्वारा पुलिस को सूचना दी कि यशपाल सिंह द्वारा रात्री में घर में घुस कर गाली गलौज करने व तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गयी.।


जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारंभ करते हुए आरोपी यशपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम जौलाडी थाना पाटी जिला चंम्पावत उम्र-26 वर्ष को कस्बा पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया । तथा पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर ताकखंदक रीठा रोड पाटी से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा *कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभि0 के विरुद् अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया। अभि0 को मा0न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त-
1-FIR N0- 12/2024 धारा 25 आर्मस एक्ट
2-FIR N0- 7/2025 धारा 131/191(2)221/351(2)351(3)352/356/132/126BNS व 7 C.L.A. Act
3-FIR N0-13/2025 धारा 351(2)351(3) 352(3) 331(6) BNS
4-FIRN0- 14/2025 धारा 3/25 आर्मस एक्ट
5-NCR N0- 1/2025 धारा 115(2) BNS
6-NCR N0- 4/2025 धारा 115(2) BNS

पुलिस टीम-
1-उ0नि0 श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी देवीधुरा.
2-अ0उ0नि0 सागर सिंह बिष्ट थाना पाटी।
3-का0 कमल गोस्वामी थाना पाटी।
4-का0 श्याम सिंह थाना पाटी।
5-का0 देवेन्द्र सिंह बजेठा थाना पाटी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *