Advertisement

हरिद्वार –रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हरकी पैड़ी पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी साथ रही। दोनों हाथ जोड़ते हुए हरकी पैड़ी में गंगा घाट पर पहुंचे। यहां श्री गंगा महासभा के पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विधिपूर्वक गंगा जी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया. इस धार्मिक यात्रा का प्रमुख उद्देश्य न केवल धार्मिक अनुष्ठान करना था, बल्कि गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को भी प्रकट करना था.
इस दौरान हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने मौके पर सख्त निगरानी रखी, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो. अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मरचेंट के आगमन से हर की पैड़ी में भक्तों और श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई थी.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *