Advertisement

युवती के साथ मारपीट के वीडियो का एसएसपी देहरादून ने लिया संज्ञान

वीडियो में युवती के साथ मारपीट कर रहे 03 युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में, की गई वैधानिक कार्रवाई

थाना राजपुर बैसाखी के दिन सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित एक वीडियो, जिसमें तीन लड़के व एक लड़की सहस्रधारा में आपस मे झगड़ रहे थे, जिसमें तीन लड़के उक्त लड़की के साथ मारपीट करते दिख रहे थे। उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे युवकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देश दिए गए। जिस पर राजपुर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच कर उक्त वीडियो में लड़को के पास दिख रही 02 स्कूटीयो UK 07 DS 2972 व UK 07 FM 8491 के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते हुए वीडियो में दिख रहे तीनो युवकों 1- प्रमोद सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम झलपड़ी श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल, 2- आकाश सिंह पुत्र जनबल्लभ सिंह निवासी जलपाड़ी श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल व 3- गौरव रावत पुत्र सुखदेव सिंह निवासी झलपाड़ी पौड़ी गढ़वाल को चौकी बुलाकर उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई तथा दोनों स्कूटीयों को Mv Act में सीज किया गया। घटनाक्रम के संबंध में यदि उक्त युवती के द्वारा कोई प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो अभियुक्तो के विरुद्ध अलग से विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *