Advertisement

दिनांक 12/04/2025 को प्रस्तावित श्री बालाजी महाराज शोभायात्रा के दृष्टिगत देहरादून शहर का यातायात प्लान निम्नवत् रहेगा ।

रुटशिवाजी धर्मशाला – सहारनपुर चौक – श्री झंडा बाजार – श्री रामलीला बाजार – धामावाला – पलटन बाजार– हनुमान मन्दिर– चकराता रोड़ – बिन्दाल चौक – तिलक रोड़ – भण्डारी चौक – सहारनपुर चौक – शिवाजी धर्मशाला देहरादून

समय – 15.30 बजे से प्रारम्भ

1- शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल व मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं प्रिन्स चौक रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा।

2- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पूर्व बल्लीवाला व लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नही आयेगा बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चौक से पार्क रोड़ की ओर भेजा जायेगा।

3- शोभायात्रा सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करेगी, सहारनपुर चौक सामान्य होने पर सभी डायवर्जन सामान्य कर दिया जायेगा।

4- शोभायात्रा के घंटाघर से बिन्दाल की ओर जाने पर शोभा यात्रा के द्वारा सडक के आधे भाग का प्रयोग किया जायेगा एवं शोभायात्रा के साथ – साथ यातायात भी चलता रहेगा। यातायात के दबाव होने की स्थिति में राजपुर से बिन्दाल जाने वाले ट्रैफिक को दर्शनलाल चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा तथा दर्शनलाल चौक से चकराता रोड जाने वाले ट्रैफिक को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

5- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से शिवाजी धर्मशाला पहुँचने पर प्रिन्स चौक से लालपुल जाने वाले ट्रैफिक को गऊ घाट कट से मातावाला बाग की ओर आवश्कतानुसार डायवर्ट किया जायेगा।

नोट

1- आपातकालीन सेवा वाले वाहनो का जाने दिया जायेगा ।

2- अतः देहरादून की सभ्रान्त नागरिको/जनता से अपील है कि शोभायात्रा के मार्गो का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक व डायवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *