Advertisement

जनपद पौड़ी: श्रीनगर स्थित चोरास पुल से नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति को SDRF ने किया रेस्क्यू

आज दिनांक 10 अप्रैल 2025 को यातायात निरीक्षक श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चोरास पुल से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी है,जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट श्रीनगर से एसडीआरएफ टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नदी में उक्त व्यक्ति ( विष्णु थापा उम्र 48 वर्ष) की खोजबीन शुरू की। कुछ ही समय में टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को नदी से बाहर निकालकर तुरंत से सीपीआर दिया गया व एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया व अस्पताल में डॉक्टर के जांच के दौरान उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *