Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी की वर्ष 2025-26 की नयी कार्यकारिणी के चुनाव दिन हल्द्वानी में संपन्न हुए।
जिसमें चुनाव अधिकारी विनय टंडन ,नरेंद्र आहूजा तथा जोगेंद्र पाल के निर्देशन में तथा बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के पर्यवेक्षक के रूप में मेहरबान सिंह कोरंगा तथा राम सिंह बसेड़ा की उपस्थिति में निर्विरोध संपन्न हुए। जहां पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें एन के जोशी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है जबकि।
अब्दुल कलाम (उपाध्यक्ष)
हिमांशु कोठारी (सचिव)
महेंद्र सिंह बिष्ट (उप सचिव)
दिनेश चंदोला (कोषाध्यक्ष)
पवनप्रीत सिंह (उपकोषाध्यक्ष)
तथा अक्षय अग्रवाल (विधिक सलाहकार) चुने गए हैं।
इसके अलावा संरक्षक मंडल में
विनय टंडन तथा दिनेश पांडे,
एक्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में संजय पांडे,आई पी सिंह,सुमित कुमार गुप्ता
तथा मीडिया इंचार्ज सुनील पाठक
तथा संयोजक मंडल में कमल सडाना,
सूरज नेगी को चुना गया है।
नयी कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *