Advertisement


हल्द्वानी

भूमिधरी अधिकारों की मांग को लेकर गरजे दमुवाढूंगा वासी। महापंचायत कर अविलंब भूमिधरी अधिकार दिये जाने की राज्य सरकार से कि मांग।

शनिवार को दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों की भूमिधरी अधिकारों को लेकर एक महापंचायत का आयोजन अंबेडकर विद्यालय, दमुवाढूंगा में किया गया।

महापंचायत के संयोजक एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2016 में दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति क्षेत्र को अधिसूचना द्वारा राजस्व क्षेत्र घोषित किया गया और उक्त क्षेत्र के कब्जेदारो को असंक्रमणीय अधिकार वाला भूमिधर घोषित किया गया जो की 10वर्ष के बाद स्वत ही संक्रमणीय अधिकार वाले भूमिधर हो जायेंगे और अपनी भूमि के विक्रय का अधिकार प्राप्त कर सकेंगे। परंतु आज 9 वर्ष होने पर भी अधिसूचना जारी होने के बाद भी क्षेत्र वासियों को भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हुवा है। उक्त क्षेत्र नगर निगम के तीनों वार्ड 35, 36 व 37 में शामिल होने के बाद जिला विकास प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र में निर्माण हेतु नक्शा बनाना होता है परंतु क्षेत्र वासियों के भूमिधरि अधिकार प्राप्त हुए बिना नक्शा बना पाना संभव नहीं है। इस कारण जनता काफी दिक्कतों का सामना कर रही है।
सभी ने मांग की कि जब तक सरकार क्षेत्र वासियों को उनके भूमिधरी अधिकार नहीं प्रदान करती तब तक क्षेत्र में प्राधिकरण हस्तक्षेप ना करें क्योंकि सरकार द्वारा भूमिधर घोषित न कर पाने की वजह से ही जनता प्राधिकरण के शर्तों का पालन नहीं कर पा रही है और अपने भवन नक्शे नहीं बनवा पा रही है।
महापंचायत में एक स्वर में निर्णय लिया गया कि सरकार 20 दिन के अंदर विहित प्रक्रिया जारी कर क्षेत्र वासियों को भूमि दरी अधिकार प्रदान करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें अन्यथा क्षेत्रीय जनता को साथ में लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। महापंचायत में मुख्य रूप से संयोजक एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, अध्यक्षता हरीश लाल वैध, विजय कुमार पप्पू, कृष्णा कोहली, कैलाश चंद्र, जी. आर. टम्टा, मेहेशानंद, लाल सिंह पवार, चंदन भकुनी, गणेश टम्टा, बबलू बिष्ट, पान सिंह नेगी, अमर गोस्वामी, कमल साह, रंजीत डसीला, इंद्र बिष्ट, देवेंद्र जौहरी, भीम सिंह, राजू बिष्ट, मन्नू गोस्वामी, मनोज टमटा आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *