Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क नाराज होकर रेलवे स्टेशन लालकुआं पर आये नाबालिग को जीआरपी की सतर्क ड्यूटी से परिजनों को किया गया सुपुर्द।

29 मार्च की रात्रि में रेलवे स्टेशन लालकुआं पर एक नाबालिक लड़का लावारिस अवस्था में ड्यूटीरत कर्मचारियों को घूमता हुआ मिला। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम/पता- ग्राम- संतोषपुर (छोई) रामनगर, जनपद- नैनीताल, उम्र-11 वर्ष बताया जो कि अपने माता-पिता से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर रेलवे स्टेशन लालकुआं पर पहुंच गया था। उपरोक्त नाबालिग लड़के द्वारा बताए गए पते पर काफी प्रयास के बाद संपर्क कर नाबालिग लड़के के पिताजी को चौकी जीआरपी लालकुआं पर बुलाकर उपरोक्त लड़के को उसके पिता- माता के सकुशल सुपुर्द किया गया।
बालक के परिजनों द्वारा जीआरपी लालकुआं पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए जीआरपी पुलिस लालकुंआ का बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *