समाचार सारांश टीम नेटवर्क जिलाधिकारी ने जन भावनाओं को देखते हुए व्यासघाट में ठेका न खोले जाने के निर्देश दिये है।
पौड़ी गढ़वाल न्यूज़

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आज क्षेत्रवासियों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यासघाट में शराब का ठेका न खोले जाने के निर्देश दिये; साथ ही उप-जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
गौरतलब है कि जिले में नए खोले जाने वाले 6 ठेकों में से एक के लिए व्यासघाट क्षेत्र में स्थान चिन्हित किया गया था, जिसका क्षेत्रवासियों और आसपास के ग्रामीणों द्वारा विरोध हो रहा था। इसी के चलते आज क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत नौगाँव की प्रशासक अनीता देवी ने बताया कि व्यासघाट पुराणों में उल्लिखित एक अतिप्राचीन धार्मिक स्थल है और चारधाम पैदल मार्ग के अंतर्गत महत्वपूर्ण स्थल है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *