Promote Your Business Here
राजधानी देहरादून के एक सरकारी स्कूल में एक 15 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ 12वीं कक्षा के एक छात्र ने दुष्कर्म किया। यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता छात्रा छह माह की गर्भवती हो गई। मामला सामने आने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है और उसी स्कूल का एक 12वीं कक्षा का छात्र उसे बहला-फुसलाकर ले जाता था।
इस दौरान उसने लगभग एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो परिवार को इस बात का पता चला। इस घटना ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया है।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
