Advertisement

हल्द्वानी से बड़ी खबर आ रही है यहांआपसी विवाद में चली गोली, सिर में लगी चोट
नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के बाहर रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। आपसी कहासुनी के बाद हुए झगड़े में एक युवक को सिर में गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की खबर मिलते ही घायल युवक के परिजन और समर्थक अस्पताल पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान, दूसरे पक्ष के दो युवक अस्पताल के बाहर पहुंचे, जिन्हें गुस्साई भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। इससे अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते पुलिस को स्थिति संभालने के लिए मौके पर तैनात किया गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *