Advertisement

हल्द्वानी : हल्द्वानी में गुरुवार को हिमालय डिजिटल मीडिया संगठन (HDMA) द्वारा जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक सूचना को ज्ञापन प्रेषित कर राज्य में डिजिटल मीडिया नियमावली जल्द लाए जाने, न्यूज वेबसाइटों के सूचीबद्धता करने हेतु जल्द टेंडर आमंत्रित किए जाने सहित चार सूत्रीय भेजा का ज्ञापन भेजा।

गुरुवार को डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने हिमालय डिजिटल मीडिया संगठन के अध्यक्ष श्री दिनेश पांडे के नेतृत्व में चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के माध्यम से महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी जी को प्रेषित किया। जिसमें राज्य में डिजिटल मीडिया नियमावली को लाए जाने, न्यूज वेबसाइट के सूचीबद्धता के टेंडर आमंत्रित करने। सूचीबद्धता के मानकों को पूर्व की भांति यथावत रखने। और सूचीबद्धता की समय सीमा 3 वर्ष किए जाने तथा छूते हुए न्यूज वेबसाइटों के पृथक से प्रतिवर्ष टेंडर आमंत्रित किए जाने की मांग का ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से गिरीश जोशी, तारा जोशी, मनोज पांडे, हर्ष रावत, डॉ ए एन तिवारी, भूपेंद्र रावत, श्रुति तिवारी, ऋषि कपूर, अतुल अग्रवाल शहीद दर्जनों पत्रकारों ने, पत्रकारों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रेषित किया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *