Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क-: उत्तराखंड में फिर शर्मनाक घटना सामने आई है जहां दो महिला राहगिरों को अश्लील इशारे कर उन्हें अपने झांसे में लेना चाह रही थी लेकिन सतर्क यात्रियों व आसपास के लोगों के विरोध करने पर महिलाओं द्वारा हंगामा करने पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को दबोच लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा कहते हैं कि शिवमूर्ति चौक के पास दो महिला रेलवे रोड़ पर आने-जाने वाले यात्रियों को अश्लील इशारे कर रही थी। जिसका यात्रियों और आसपास के लोगों द्वारा विरोध किया गया। जिसपर महिलाओं ने विरोध करने वालों के साथ अभद्रता करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

आरोपी महिलाएं पुलिस की मौजूदगी में लोगों से अभद्रता करती रही। जिसपर पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने अपना नाम सोनियां (काल्पनिक नाम) निवासी मेरठ लिटी शेकपुरा जिला मेरठ और निशा (काल्पनिक नाम) निवासी गोवाहाटी असम हाल निवासी धीरवाली थाना ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *