Advertisement

हल्द्वानी। नगर निवासी नाबालिक बालिका का यौन शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, राजपुरा में रहने
वाले शाहिद ने नाम बदलकर नौवीं की छात्रा का शारीरिक शोषण किया। शनिवार को जब वह छात्रा को बाइक पर घुमाने जा रहा था तो हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद हीरानगर चौकी लेकर पहुंचे। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में एक युवक ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन कक्षा नौ की छात्रा है। राजपुरा में रहने वाला शाहिद कुसुमखेड़ा में बढ़ई का काम करता है। क्षेत्र में काम करने के दौरान आरोपित शाहिद ने नाम बदलकर बहन को अपने झांसे में लिया और तीन साल तक दोस्ती गांठकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस बात की जानकारी बहन ने शनिवार को उसे दी। वहीं इससे पहले शनिवार को आरोपित नाबालिग के साथ बाइक पर कुसुमखेड़ा की ओर जा रहा था। उसे रास्ते में हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे हीरानगर चौकी में लेकर पहुंचे, जहां हंगामा बढ़ा। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपित महंगी बाइक पर घूमता है। छात्रा का शारीरिक शोषण करने के आरोप में शाहिद के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी कर ली है। मामले की जांच महिला दारोगा को सौंपी है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *