Advertisement

जनपद चमोली- गोचर क्षेत्रांतर्गत ग्रीफ चौक के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने त्वरित कार्रवाई से किया घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू।

घटना की सूचना
दिनांक 19 फरवरी 2025 की देर रात्रि को पुलिस चौकी गोचर के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि ग्रीफ चौक के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

SDRF टीम की त्वरित कार्यवाही
उक्त सूचना पर पोस्ट गोचर से एसडीआरएफ टीम विनीत देवरानी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

विषम परिस्थितियों में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन
उक्त मोटरसाइकिल कर्णप्रयाग की तरफ ग्रीफ चौक के पास अनियंत्रित होकर रोड से करीब 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों की चुनौती के बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायल व्यक्तियों को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

घायल व्यक्तियों का विवरण:

1-आयुष चौहान – उम्र: 25 वर्ष, निवासी: गोचर, चमोली।

2-सचिन बिष्ट – उम्र: 26 वर्ष, निवासी: गोचर, चमोली।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *