Advertisement

हरिद्वार। सिडकुल स्थित एकम्स कंपनी के प्लांट में एक कर्मचारी की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

सिडकुल के एकम्स कंपनी के थ्री प्लांट में मशीन ऑपरेटर जितेंद्र सिंह नेगी उम्र 48 वर्ष पुत्र सोबत सिंह नेगी निवासी संतूधार थाना सतपुली पौड़ी गढ़वाल हाल पता बहादराबाद बुधवार की रात जितेंद्र नाइट ड्यूटी पर थे। गुरुवार की तड़के मशीनों को ठंडा करने वाले पंप को चलाने के दौरान वह पानी के टैंक को चेक करने पहुंचे और अचानक टैंक के अंदर जा गिरे। जिसके बाद कर्मचारी उन्हें बाहर निकालकर मेट्रोल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। देर शाम तक परिजन उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। इसलिए पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका। परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उन्हें कोई भी साफ बात नहीं बता रहा है। सुबह भी उन्हें केवल फोन पर ये बताया गया कि जितेंद्र की तबियत खराब है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *