Advertisement

लालकुआं। अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता गांव निवासी 34 वर्षीय जगदीश चंद्र भट्ट ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, उन्हें उपचार के लिए परिजन एसटीएच लेकर पहुंचे, उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा कि घरेलू विवाद चलते जगदीश चंद्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *