Advertisement

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति गम्भीर दून पुलिस

पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

थाना रायवाला

दिनांक 07/01/2025 को वादिनी निवासी रायवाला द्वारा थाना रायवाला पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 06/01/2025 को वह किसी काम से घर से बाहर गयी थी इस दौरान अभियुक्त राहुल थापा द्वारा जबरन उनके घर में घुसकर उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये। जब वह अपने घर वापस पहुंची तो अभियुक्त उन्हें देखकर मौके से भाग गया। अपनी पुत्री से जानकारी लेने पर उसके द्वारा बताया गया कि अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये थे। प्रार्थना पत्र के आधार थाना रायवाला पर मु0अ0सं0- 07/25 धारा- 351(3)333/65(1) बीएनएस व 5(ठ)/6 पोक्सो अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज दिनांक: 05-02-25 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राहुल थापा  को हरिपुर कला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-

1- राहुल थापा पुत्र धन सिंह थापा नि0 गली नं0 8 भगत सिंह कालोनी, मोतीचूर बस्ती, हरिपुरकला, थाना रायवाला, दे0दून, उम्र – 20 वर्ष

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 सोनल पुरी
2- हे0का0 सुधीर सैनी
3- म0का0 सरिता

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *