Advertisement

कार्तिक कविदियाल बना निपुण विद्यार्थी

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता संपन्न
न्याय पंचायत संसाधन केंद्र लाखनमंडी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों की निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन संकुल कुंवरपुर में आयोजित की किया गया जिसमें संकुल के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय के कक्षा तीन के बच्चों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता में निर्णयक के रूप में खीमेश भट्ट, सहायक अध्यापक राज की उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर एवं पूर्णिमा कांडपाल सहायक अध्यापक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया रहे|
प्रतियोगिता का संचालन केंद्र के प्रभारी डिकर सिंह पडियार एवं सह प्रभारी अमित जोशी द्वारा किया गया |
प्रतियोगिता में बच्चों को हिंदी एवं गणित के प्रश्न पत्र के माध्यम से मूल्यांकन किया गया जिसमें कार्तिक कवितायल देवला तल्ता प्रथम स्थान पर,हर्ष कुमार सुल्तान नगरी द्वितीय स्थान ,तथा रूमांशु नवाडखेडा तृतीय स्थान पर रहे|
इस प्रतियोगिता में डिकर सिंह पडियार, अमित जोशी ,खीमेश भट्ट, पूर्णिमा कांडपाल, सुमन बिष्ट, भगवती जोशी, अनुपा साह,सावितेश गुरुरानी, रेखा चंद्र, मीना रौतेला, लीला चकरायत, वीना जोशी, शोभा शर्मा, ओमप्रकाश, सविता देवी, केशव दत्त पलडिया, रामेश्वरी सजवान सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा
छात्र/छात्राओ में ज्योति, सौरभ कुमार, कार्तिक कविदयाल, आराध्य देव, हर्ष कुमार ,पायल ,रूमांशु, लक्ष्मी, पूजा मटियाली, नीतू सिंह ,अल्पेश, गंगा परगाई, अदनान, विश्वास आदि छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया |
न्याय पंचायत स्तर पर सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल प्रदान किए गए तथा प्रथम स्थान प्राप्त कार्तिक कविदयाल को उसके खाते में ₹2,000 की धनराशि खतांतरित की जाएगी |
अंत में केंद्र प्रभारी डिकर सिंह पडियार द्वारा सभी शिक्षकों एवं बच्चों का आह्वान किया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित करने से बच्चों में अंतर निहित क्षमताओं का विकास होता है और छात्र भविष्य में चुनौतियों के लिए तैयार होता है इसलिए प्रत्येक शिक्षक को अपने विद्यालय स्तर पर भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को प्रतिभाग करने हेतु बच्चों को प्रोत्साहन किया जाना चाहिए|

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *