लालकुआं। नगर से प्रयागराज महाकुंभ में गई महिला भगदड़ के दौरान लापता हो गई, परेशान परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देते हुए वृद्धा की खोजबीन की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी सुनीता देवी उम्र 55 वर्ष गत 28 जनवरी की प्रातः महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गई थी, 28 जनवरी की रात को उनके साथ गए पड़ोसी परिवार ने कुंभ में स्नान किया, इस दौरान स्वयं स्नान करने नदी में गई सुनीता देवी गायब हो गई, जिसके साथ गए लोग 2 दिन तक उसे खोजते रहे। परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका है। लापता वृद्धा के पुत्र राजेश कुमार ने आज लालकुआं कोतवाली में महिला की गुमशुदगी की तहरीर देते हुए पुलिस प्रशासन से उसकी खोजबीन की गुहार लगाई है।
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

