समाचार सारांश टीम नेटवर्क (हल्द्वानी)एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा की कड़ी चेतावनी का असर का असर देखने को मिल रहा है यहां SOG व हल्द्वानी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, में एक शराब तस्कर को 27 पेटी अवैध अंग्रेज़ी शराब के साथ किया गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में बरसाती नहर वर्कशॉप लाईन के पास नैनीताल बार के बेसमेन्ट से चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 27 पेटियों भिन्न-भिन्न मार्का की कुल 276 बोतलें व 68 अध्धे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here


उक्त सम्बन्ध मे थाना हल्द्वानी में मु0 एफ0आई0आर0 नं0- 04/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।
इस मामले में कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में FL 2 के कुछ लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिसमें जांच की जाएगी। शराब के साथ पकड़े गए युवक की पहचान पंकज जोशी पुत्र हरीश चन्द्र जोशी निवासी कृष्णापुर, वार्ड नं0- 13 थाना तल्लीताल जिला नैनीताल, उम्र- 34 वर्ष के रूप में हुई है।

बरामदगी-
अंग्रेजी शराब की 27 पेटियों में भिन्न-भिन्न मार्का की कुल 276 बोतलें व 68 अध्धे अवैध अंग्रेजी शराब

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 संजीत राठौड़ एसओजी प्रभारी
2- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राण- चौकी भोटिया पड़ाव
3- कानि0 प्रकाश बड़ाल चौकी भोटिया पड़ाव
4- कानि0 अरविन्द नयाल- चौकी भोटिया पड़ाव
5- हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव- एसओजी टीम
6- कानि0 सन्तोष बिष्ट- एसओजी टीम

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *