ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 540 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

अभियुक्त कोचिंग की आड़ में पहाड़ों से चरस लाकर देहरादून में नशे के आदि व्यक्तियों को करता था सप्लाई

थाना रायपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चेकिंग ले दौरान मुखबिर की सूचना पर गुरूद्वारा नानकसर के पास से 01 अभियुक्त जसवीर को 540 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कालसी का रहने वाला है तथा पिछले कुछ समय से देहरादून में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रहा है। देहरादून में चरस की अधिक मांग होने तथा अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए अभियुक्त पहाडी क्षेत्रों से चरस सस्ते दामों में खरीदकर देहरादून में थोडी-2 मात्रा में नशे के आदि व्यक्तियों को मंहगे दामों में सप्लाई करता था, जिसके एवज में उसे अच्छी कीमत आसानी से मिल जाती थी।

नाम पता अभियुक्त

जसवीर तोमर पुत्र श्री टीकम सिंह तोमर निवासी ग्राम बीनो, पो0ओ0 बिरमोऊ, थाना कालसी, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

बरामदगी

540 ग्राम अवैध चरस

पुलिस टीम

1- उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी
2- कानि0 प्रदीप कुमार
3- कानि0 मनोज कुमार
4- कानि0 प्रदीप नेगी

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *