Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क पौड़ी पुलिस ने पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित फरार वारंण्टी को गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।

जिसके क्रम में लैन्सडाउन पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वाद संख्या 33/2024 धारा 354(D),7/8 पोक्सो अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त कमलेश सिंह जो काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था को मुखबीर की सूचना पर कफ्लडी लैन्सडाउन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार वारंटी
कमलेश सिंह पुत्र जगमोहन सिंह, निवासी- ग्राम कफ्लडी, कोतवाली- लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल।

वाद संख्या
33/2024 धारा 354(D),7/8 पोक्सो अधिनियम।

पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक संजय रावत
  2. आरक्षी 99 कपिल

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *