OLYMPUS DIGITAL CAMERA
Advertisement

जेजीएन चीनी मिल, सितारगंज द्वारा रचा गया इतिहास, एक सप्ताह में किया गन्ना मूल्य भुगतान, किसानों में खुशी की लहर।
सितारगंज, 27 नवंबर, 2024/सू.वि.- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि चीनी प्रबंधन ने अपने वादे के अनुसार किसानों को नियमानुसार समय से पहले ही 18 नवंबर से 20 नवंबर तक क्रय किये गये गन्ना मूल्य का भुगतान सम्बन्धित समितियों क्रमशः सितारगंज एवं खटीमा को 25 नवंबर को 51 लाख रूपये का भुगतान कर दिया गया है जो कि गत वर्ष के पेराई सत्र में किये गये गन्ना मूल्य भुगतान से भी त्वरित गति से किया गया, जिससे किसानों में खुशी की लहर दौडी , इससे किसान गन्ने उत्पादन की ओर प्रोत्साहित होंगे।

जिलाधिकारी ने किसानों से उन्नतशील प्रजातियों की बुआई करने तथा मिल को साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने के लिए अपील की। जिलाधिकारी ने साथ ही आश्वसन दिया कि गन्ने का भुगतान इसी प्रकार नियमानुसार त्वरित गति से किया जाता रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की खुशी में देश की खुशहाली है, कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश का किसान सशक्त व खुशहाल हो तभी प्रदेश भी उन्नति के नए शिखरों तक पहुंचेगा, इसी क्रम में यह एक शुरूआत है आगे भी इसी प्रकार किसानों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा, व अन्य फसलों हेतु भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रयासों से उत्तराखंड में कृषि की दशा एवं दिशा में सकारात्मक बदलाव लाये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री के किसानों की आय दुगुनी करने संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रदेश सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *