उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सिस्टम की लापरवाही के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। कार में सवार तीनों युवक गूगल मैप के जरिये मौत के रास्ते तक पहुंच गए।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

तीनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि हादसा जीपीएस के कारण हुआ है।

हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि रविवार को एक कार पुल से रामगंगा नदी में गिर जाने से 3 लोगों की मौतो हो गई। पुलिस को शक है कि चालक जीपीएस सिस्टम के कारण असुरक्षित मार्ग पर चला गया। यह हादसा खालपुर-दातागंज मार्ग पर हुआ, पीड़ित बरेली से बदायूं जिले के दातागंज जा रहे थे।

वही मामले को लेकर सीओ आशुतोष शिवम ने कहा कि इस साल की शुरुआत में बाढ़ के कारण पुल का अगला हिस्सा नदी में गिर गया था। लेकिन इस बदलाव को सिस्टम में अपडेट नहीं किया गया था। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा था और उसे यह एहसास नहीं हुआ कि पुल असुरक्षित है, जिससे कार क्षतिग्रस्त हिस्से से नीचे गिर गई।

पुलिस ने बताया कि पुल से कार के नीचे गिरने की सूचना गांव वालों ने दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद निवासी विवेक कुमार और अमित के रूप में हुई है। कार दातागंज की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान कार अधूरे पूल पर चढ़ गई और फिर पुल खत्म होते ही नदी में गिर गई।

वही परिजनों ने दावा किया है कि गाड़ी में सवार सभी लोग जीपीएस के भरोसे जा रहे थे। पुल पर जब गाड़ी जा रही थी तो अचानक से आधे रास्ते में पुल खत्म हो गया, जिससे कार कई फीट नीचे नदी में गिर गई। परिवार के लोग विभाग और अधिकारियों को दोषी मान रहे हैं, क्योंकि पूल अधूरा छोड़ दिया गया था और कोई बैरिकेड्स भी नहीं लगाया गया था।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *