Advertisement

जनपद देहरादून-शक्ति नहर में डूब रहे नीलगाय का बच्चे को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू।

शनिवार को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि शक्ति नहर में एक नीलगाय का बच्चा बह रहा है, जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल शक्ति नहर में छलांग लगा दी व तैरते हुए उक्त नीलगाय के बच्चे तक पहुंचकर रोप की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद उक्त नीलगाय के बच्चे को सकुशल निकालकर वन विभाग के सुपुर्द किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *