(समाचार सारांश टीम नेटवर्क ) नाबालिक युवती को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील फोटो को वायरल करने वाले युवक को दून पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपों की पहचान रिहान पुत्र मनान निवासी भोजेवाला बेहट, सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र- 19 वर्ष के रूप में हुई है पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

4 नवंबर को विकासनगर निवासी एक महिला द्वारा थाना विकासनगर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि रिहान पुत्र मनान निवासी भोजेवाला, बेहट, सहारनपुर द्वारा उनकी नाबालिक बहन उम्र- 16 वर्ष को मिलने के लिए विकासनगर बुलाया गया तथा उनकी बहन को राम चौपाटी होटल/रेस्टोरेंट विकासनगर में ले जाकर नशीला पानी पिलाकर, चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान अभियुक्त रिहान द्वारा उनकी बहन की सहमती के बिना उसके अश्लील फोटो व विडियो बनायी गई तथा पुनः सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया गया। उनकी बहन के द्वारा इन्कार करने पर रिहान द्वारा उसकी अश्लील फोटो वारयल कर दी। प्राप्त प्रार्थना के आधार पर थाना विकासनगर में अभियुक्त रिहान के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -328/376/506/354(c) भादवि व 5ठ/6 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने 04 नवंबर की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रिहान पुत्र मनान को कलसिया चौक सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम उप निरीक्षक विवेक भण्डारी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर, संदीप पंवार, दीपा साह कांस्टेबल रविन्द्र सिंह चौहान,पदम सिंह आदि थे।। देहरादून न्यूज़

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *