Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क एक्टर, प्रोड्यूसर सुमित की हुई ‘नागिन’ फेम सुरभि

  • रामनगर के एक रिजॉर्ट में दोनों विवाह बंधन में बंधे
  • रविवार रात को धूमधाम से साथ हुई दोनों की शादी
    रामनगर। एक्टर, प्रोड्यूसर सुमित सुरी के साथ रामनगर एक रिजॉर्ट में ‘नागिन’ फेम सुरभि ज्योति की शादी हुई। दोनों की शादी रविवार रात धूमधाम से हुई और सुबह होते ही चले गए। शादी समारोह में कई टीवी कलाकारों के साथ सांसद चिराग पासवान भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड में डेस्टिनेशनल वेडिंग के अहवान के बाद देश भर से लोग रामनगर में आकर शादी कर रहे है। इनमें एक नाम एक्टर, प्रोड्यूसर सुमित सुरी और ‘नागिन’ फेम सुरभि ज्योति का भी जुड़ गया। रामनगर के सांवल्दे स्थित आहान रिजॉर्ट में पिछले तीनों से दोनों का शादी समारोह चल रहा था। रिजॉर्ट के एमडी कमल त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की रात यानी 27 अक्तूबर को रिजॉर्ट धूमधाम से दोनों की शादी हुई। शादी करने के बाद वह सोमवार सुबह ही रामनगर से चले गए। उनकी शादी में 50 से अधिक टीवी कलाकार के अलावा बिहार के सांसद चिराग पासवान भी शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *