Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा एक महिला को बंधंक बनाकर उसके साथ मारपीट व अभद्रता की जा रही है। उक्त वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ कि प्रकरण थाना धरासू क्षेत्र से सम्बन्धित है, जहां एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट व अभद्रता का वीडिया बनाया गया, उक्त सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा भी कल थाना धरासू पर एक लिखित तहरीर दी गयी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 352, 351 (2) (3), 79 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।
उक्त मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रकरण में पुलिस कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा पीडिता को ढाढ़स बंधाते हुये पूर्ण रुप से कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। प्रकरण में साक्ष्य संकलन व विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
उत्तरकाशी पुलिस इस प्रकार के प्रकरण को लेकर गम्भीर है, आम जनमानस से अपील है कि प्रश्नगत वीडियो महिला की अस्मिता से जुड़ा हुआ है, कृपया उक्त वीडियो का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार-प्रसार न करें, वीडियो का प्रचार प्रसार करने वाले के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उत्तरकाशी न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *