Advertisement

स्कूटी सवार के ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई मृतक व्यक्ति की पहचान शिवांकर बहुगुणा पुत्र श्री मोहन बहुगुणा निवासी- नथुवावाला ढांग शिव मंदिर के पीछे, रायपुर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष के रूप में पुलिस ने की है।

देहरादून-: थाना रायपुर को बीते रोज शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर शिव मंदिर के पास एक एल0पी0 ट्रक द्वारा एक स्कूटी को टक्कर मार दी है, जिसमें स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यू हो गयी है। उक्त सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा । घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एल0पी0 ट्रक संख्या: यू0के0-07-सीबी-1600 जो 06 नम्बर पुलिया से रायपुर की ओर आ रहा था के द्वारा रायपुर शिव मंदिर के पास रायपुर से साइग्रेस स्कूल की ओर जा रही स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी में पीछे बैठा व्यक्ति ट्रक के टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यू हो गयी। घटना में स्कूटी चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के उपरान्त ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोडकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त वर्तमान में रायपुर स्टेडियम की वाहन पार्किंग में पर्चियां काटने का काम करता था। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में ट्रक चालक के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *