Advertisement

17 सितंबर से सीमेंट लेकर निकले वहां का आज भी सुराग नहीं लग पाया है जबकि स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, और स्थानीय प्रशासन की टीम लापता वाहन और उसमें सवार वाहन चालक को लेकर सड़क के किनारे नदी एवं खाई में भी सर्चिंग अभियान चलाए हुए हैं।

बताया जाता है कि 17 सितंबर को रात्रि एक वाहन उत्तरकाशी से सीमेंट लेकर सुक्की के लिए रवाना हुआ था पर रात तक अजीत निवासी ग्राम सुक्की जो वाहन चालक था घर नही पहुँचा किसी अनहोनी की आशंका के बाद उनके भाई द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। जिस हेतु राजस्व टीम, पुलिस,SDRF, एनडीआरफ,QRT टीम के द्वारा तथा ड्रोन कैमरे की

सहायता से खोजबीन की गई तो पता चला कि भुक्की के पास रोड के किनारे सेफ्टी पिल्लर टूटा पाया गया जिससे यह संभावना लागई जा रही है कि उक्त वाहन यही से रोड से बाहर चला गया है, उक्त स्थान पर नीचे गंगा नदी का जल स्तर काफी ज्यादा है सभी टीमो द्वारा खोजबीन कल शाम को अंधेरा होने के कारण खोजबीन की इसके बाद सर्चिंग अभियान रोक दिया गया गुरुवार को प्रातः 8:30 से उक्त टीमों के द्वारा पुनः खोजबीन की जा रही है लेकिन अभी तक लापता व्यक्ति का कहानी सुराग नहीं मिल पाया है अलबत्ता सर्चिंग अभियान ड्रोन के माध्यम से अभी भी जारी है।।

अभी-अभी अपडेट

🛑
दिनांक 17.09 .2024 को रात्रि के समय एक वाहन UK 14 CA 1869 उत्तरकाशी से सीमेंट लेकर सुक्की के लिए रवाना हुआ था पर रात तक अजीत सिंह पुत्र श्री भीम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सुक्की, तहसील भटवाड़ी जो वाहन चालक था घर नही पहुँचा। संदेह होने पर उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी।
जिस हेतु राजस्व टीम, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा प्रबन्धन क्यूआरटी टीम के द्वारा तथा ड्रोन कैमरा (आपदा प्रबन्धन) की सहायता से खोजबीन की गई तो ज्ञात हुआ कि भुक्की के पास रोड के किनारे सेफ्टी पिल्लर टूटा पाया गया।
जिससे यह संभावना लागई जा रही है कि उक्त वाहन यही से रोड से बाहर चला गया है, उक्त स्थान पर नीचे गंगा नदी का जल स्तर काफी ज्यादा है सभी टीमो द्वारा खोजबीन कल शाम को अंधेरा होने के कारण खोजबीन करना संभव नहीं था।
पुनः दिनांक 19.9.2024 को प्रातः 8:30 से उक्त टीमों के द्वारा पुनः खोजबीन की जा रही है।
खोजबीन के दौरान लापता व्यक्ति के परिजन भी मौजूद हैं।
खोजबीन टीमों द्वारा अवगत करवाया गया है कि भुक्की से लेकर मनेरी झील तक लापता व्यक्ति की विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *