Advertisement

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं मंगलवार को उत्तरकाशी में मैक्स वहां जो लापता हो गया था वह अभी मिल ही नहीं पाया था की टिहरी जिले में भी दुखद हादसा हो गया है यहां कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में वाहन के गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घायल व्यक्ति को पुलिस ने बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया है.

हादसे की जानकारी मिलते ही कीर्तिंनगर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बताया जा रहा है कि वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा था. खाई में जाकर पुलिस वाहन सवार चारों लोगों को ऊपर लेकर आई, लेकिन उससे पहले ही तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भिजवाया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे मरने वालों में 36 साल के पंकज निवासी कीर्तिंनगर टिहरी गढ़वाल. 40 साल के रमेश लाल निवासी अमरोली दुगड्डा टिहरी गढ़वाल और 31 साल के गणेश निवासी अमरोली हैं. वाहन गणेश ही चला रहा था. इनके अलावा इस हादसे में 29 साल का मनोज निवासी अमरोली गंभीर रूप से घायल हुआ है, जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसका नंबर UK07TB0358 है. बता दें कि कुछ दिनों पहले भी देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ था. कार खाई में गिरने की वजह से दो महिला शिक्षकों की मौत हो गई

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *