Advertisement

नैनीताल-: Uttrakhand city news: पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बरसात के बीच पुलिस प्रशासन भी सतर्कता पूर्वक नदी नालों और रपटो पर तैनात है भारी बरसात को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने कहा कि लगातार भारी बारिश के कारण मेढक पत्थर खैरना में लगातार बोल्डर और मलवा आ रहा है, कृपया अनावश्यक पहाड़ो पर यात्रा न करें।
सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

अपडेट
थाना मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत सतबुगा के पास मलवा आने से भवाली मार्ग में यातायात बंद हो गया था। जिसे JCB से खुलवाकर यातायात सुचारू रूप से चलाया गया।

भालूगाड़ रोड कलसियालेख से पदमपुरी को जाने वाले पोखराड बरसाती नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। वाहनों को रोका जा रहा है।

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री कमित जोशी सहित पुलिस बल मौके पर तैनात है।
नैनीताल पुलिस की सभी से अनुरोध है कि कृपया बरसात में पहाड़ों की ओर यात्रा करने से बचें। किसी भी प्रकार की सहायता हेतु डायल 112 में संपर्क करें।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *