Advertisement

मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत SDRF अलर्ट मोड पर।

देहरादून: एसडीआरएफ कमांडेंट श्री अर्पण यदुवंशी ने बताया कि 12 और 13 सितंबर के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की संभावनाओं के मद्देनज़र सभी एसडीआरएफ दलों को अलर्ट पर रखा गया है।

देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, और हरिद्वार समेत अन्य जिलों में भी एसडीआरएफ को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। जौलीग्रांट वाहिनी की अलर्ट टीम भी आपात स्थिति के लिए तैयार है। एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को लगातार मौसम की जानकारी अपडेट करने और आपदा संबंधित सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए कहा है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *