Advertisement

उत्तरकाशी-: भारी बरसात का कहर , जनजीवन अस्त-व्यस्त, जिला मुख्यालय और आस-पास के क्षेत्र में बारिश होने के कारण ज्ञानसू नाले में जलस्तर बढ़ने और सड़क पर मलवा आने से यातायात बाधित हुआ है। जिलाधिकारी ने सीमा सड़क संगठन को अविलंब मलवा हटा कर यातायात बहाल करने के निर्देश दिए हैं। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने बताया है कि मौक़े पर जेसीबी पहुंचने वाली है। पुलिस लाइन वाले रास्ते में नगर पालिका की जेसीबी मलवा हटाने में जुटी है। गोफ़ियारा क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।

ज्ञानसू में सडक से मलवा हटाने का काम प्रगति पर है।

ज्ञानसू में नगरपालिका की जेसीबी की सहायता से राजमार्ग से मलवा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *