Advertisement

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल शाखा ने राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखंड की ओर से चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
नैनीताल शाखा ने अपनी समस्त सम्बद्ध इकाइयों से अनुरोध किया है कि वे राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखंड द्वारा किये जा रहे आंदोलन को पूर्ण रूप से समर्थन दें।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल के अध्यक्ष नंदराम तथा जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने कहा है कि राजकीय शिक्षक संघ द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन हेतु जन समर्थन की जरूरत है इसलिए नैनीताल संघ भी इस आंदोलन का समर्थन करता है तथा उन्होंने अपना समर्थन दिया है।। नैनीताल न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *