Advertisement

बिना सोचे समझे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली श्रीनगर ने प्रकरण की जांच कर कहा है कि कुछ दिन पूर्व कोतवाली श्रीनगर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा एक युवक को थाना श्रीनगर पर लाकर सूचना दी कि यह युवक किसी लड़की का पीछा कर, लगातार परेशान कर रहा है जिस कारण वह लड़की स्कूल भी नहीं जा पा रही है। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जाँच की गयी व सम्बन्धित बालिका व उसके परिजनों के बयान अंकित किये गये तो उनके द्वारा इस प्रकार की किसी भी घटना से इनकार कर लिखित में प्रार्थना पत्र दिया गया। कृपया सोशल मीडिया पर इस प्रकार की घटनाओं को बिना जाँचे परखे शेयर न करें। जनपद पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जाती है, भ्रामक व असत्य खबरों को शेयर कर माहौल बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। श्रीनगर गढ़वाल न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *