मणिकांत मिश्रा ने संभाली ऊधम सिंह नगर के एसएसपी की कमान

कानून व्यवस्था मजबूत करना और अपराधों पर अंकुश लगाना रहेगी प्राथमिकता
रुद्रपुर। श्री मणिकांत मिश्रा ने गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को ऊधम सिंह नगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
नए एसएसपी के नेतृत्व में जनपद में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऊधम सिंह नगर पुलिस जनसेवा, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।