Advertisement

दो बाइकों की हुई आमने सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत, कोहराम

एक ही गांव के निवासी हैं तीनों मृतक, गांव में मातम

लालगंज, प्रतापगढ़। दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में एक गांव के तीन युवकों की हुई मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। वहीं घटना को लेकर गांव में भी मातम पसरा है। पीएम के बाद बुधवार को दो मृतकों के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं तीसरे मृतक के शव का अंतिम संस्कार आज गुरुवार को किया जाएगा। लीलापुर थाना क्षेत्र के पतुलकी पूरे पाण्डेय गांव निवासी चित्रभान सिंह उर्फ कल्लू, संदीप सिंह व आदित्य सिंह की बीती मंगलवार की रात दो बाइक की हुई टक्कर में मौत हो गयी।

गांव निवासी चौवालिस वर्षीय चित्रभान सिंह उर्फ कालू पुत्र अमर सिंह बाइक से चौतीस वर्षीय संदीप सिंह उर्फ भूपेन्द्र पुत्र भारत सिंह के साथ मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से सगरा बाजार से घर लौट रहा था। उधर इसी गांव के उन्नीस वर्षीय आदित्य सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह, अनुराग सिंह 18 पुत्र दशरथ सिंह तथा सम्राट सिंह 14 पुत्र मनोज सिंह के साथ एक बाइक से

सगरा सुंदरपुर बाजार आ रहा था। बेलखरियन का पुरवा के पास दोनों बाइकों की आमने सामने से जोरदार टकर हो गयी। दुर्घटना में चित्रभान सिंह व संदीप सिंह को ट्रामा सेंटर लालगंज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि आदित्य सिंह की स्वरूपरानी अस्पताल प्रवागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। वहीं अन्य दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की जानकारी

होने पर परिवार में कोहराम मचा है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। पीएम के बाद बुधवार को परिजनो ने श्रृंगवेरपुर में मृतक चित्रभान व संदीप सिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि मृतक आदित्य सिंह के शाव का अंतिम संस्कार आज गुरुवार को मुम्बई से उसके भाई के आने के बाद किया जाएगा। लीलापुर एसओ राधेश्याम का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *