Advertisement

भीमताल विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

सड़को के सुधारीकरण की करी बात

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की इस दौरान भावना मेहरा ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा उन्होंने भीमताल महायोजना के शीघ्र अनुमोदन विभिन्न प्रयोजनों के लिए चयनित भूमि एवं प्राधिकरण क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों में व्यावहारिक छूट देते हुवे 100 वर्ग मीटर तक भवन निर्माण की अनुमति वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू करने भू-उपयोग संबंधी विषयों के साथ ही विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण एवं मरम्मत की मांग प्रमुखता से उठाई उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं इन विषयों पर सकारात्मक कार्यवाही होने से स्थानीय जनता को राहत मिलेगी जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री से जनहित में उक्त समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया वहीं चाफी गोल्ज्यू मंदिर एवं मुक्तेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के स्थानीय लोगों की आजीविका के अवसर बढ़ेंगे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *