Advertisement

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में महिलाओं के कानों से सोने के कुंडल झपटने की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटे गए दोनों सोने के कुंडल भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को बालाजी पुरम कॉलोनी निवासी मुनेन्द्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के कानों से बाइक सवार महिला और पुरुष कुंडल झपटकर फरार हो गए। इसी दिन उर्मिला राय निवासी ट्रांजिट कैंप ने भी दुर्गा मंदिर से लौटते समय अपने कानों से कुंडल झपटे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत गठित पुलिस टीम ने 20 नवंबर को आनंदपुर रोड स्थित परमल टाउन के पास मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान राहुल रस्तोगी (29) निवासी ट्रांजिट कैंप और रवीना (26) निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

तलाशी में दोनों के कब्जे से एक-एक सोने का कुंडल बरामद हुआ। पीड़ितों ने भी आभूषणों की पहचान कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *