Advertisement

कोतवाली कलियर

ब्लाइंड केस हुआ ओपन, 05 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले का हुआ खुलासा

एक महीने लंबी चली कसरत के बाद आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

मासूम से दरिंदगी करने के बाद आरोपी फरार होकर चला गया था दिल्ली

चाकलेट दिलाने के बहाने अकेले में बुलाकर बच्ची को बनाया था अपना शिकार

कोई सुराग न मिलने पर पीड़िता की मदद से पुलिस ने किया था आरोपी का स्कैच तैयार

दिनांक 07.10.26 को मोतीचूर बहराईच उ0प्र0 निवासी व्यक्ति ने कोतवाली कलियर कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि किसी अज्ञात आरोपी ने दिनांक 06.10.26 को उसकी 05 वर्षीय नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 246/26 धारा 137(2), 65(2) बीएनएस 3क/4(2), 5(ड)/6 पोक्सो अधि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

केवल 05 साल की बच्ची के साथ हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक कलियर की अध्यक्षता में टीम गठित करते हुए प्रकरण में की जा रही कार्रवाई एवं प्रगति के बारे में लगातार अपडेट देने के निर्देश जारी किए।

शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराये गए कुछ संदिग्ध के फोटो व नाम के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए पुलिस ने बताये गए हुलिए से मिलते हुए लोगों की तलाश में कलियर दरगाह परिसर, कलियर रुडकी सड़क मार्ग, रुड़की बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व बाजार में लगे 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से चैक किया गया। बालिका के बताए अनुसार संदिग्ध का स्केच बनाकर भी आरोपी की तलाश और तेज की गई।

लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद घटना होने के करीब 01 महीने बाद पुलिस टीम ने दिनांक 05.11.26 को अब्दाल साहब रोड़ से इमलीखेड़ा जाने वाले रोड पर कलियर से लगभग 2 किलोमीटर आगे पुलिया के पास से 01 संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

सख्ती से की गई पुछताछ में संदिग्ध ने उक्त वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि करीब एक महीने पहले उसने कलियर टीन शैड के पास एक बच्ची को अकेले देख चीज दिलाने का लालच दिया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ कलियर के पीएनबी बैंक वाले खण्डर में ले गया। आरोपी ने बच्ची को बारिश रूकने पर चीज दिलाने का भरोसा दिलाकर खण्डर के अन्दर उससे दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की बात कही। बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी ने उसे वहां से उठाकर गमछे पर लेटा दिया और वहां से निकल गया। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने अगली सुबह अपनी झोपडी उखाड दी और दिल्ली भाग गया।

गिरफ्तार आरोपी-
सिकन्दर उर्फ जमीं खाँ पुत्र जकी खाँ निवासी पुराना रामपुर रोड़ शाहबाद थाना शाहबाद जिला रामपुर उत्तरप्रदेश उम्र 35 वर्ष हाल पता हज कमेटी के पास झुग्गी झोपड़ी कलियर हरिद्वार ।

पुलिस टीम-
प्र0नि0 कमल मोहन भण्डारी
व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी
उ0नि0 अमित नोटियाल
म0उ0नि0 एकता मंमगाई
अ0उ0नि0 सूरज नेगी
अ0उ0नि0 कुन्दन रावत
अ0उ0नि0 रामअवतार
हे0कानि0 सोनू कुमार-
हे0कानि0 माजिद खान
हे0कानि0 इसरार अली
है0का0 रविन्द्र बालियान
है0का0 जमशेद अली
है0का0 अमित कुमार
का0 विक्रम चौहान
है0का0 मनमोहन भण्डारी सीआईयू रूडकी
का0 महिपाल सिंह सीआईयू रूडकी
का0 रविन्द्र खत्री सीआईयू रूडकी

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *