Advertisement

आगामी चुनाव के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने हेतु नोटिस तामील

श्यामपुर हरिद्वार

आगामी चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर श्यामपुर पुलिस द्वारा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों को निर्धारित समयावधि में अपने लाइसेंसी शस्त्र संबंधित थाने अथवा निर्धारित स्थान पर जमा कराने हेतु नोटिस तामील कराए गए।

पुलिस द्वारा शस्त्र धारकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय के भीतर अपने शस्त्र जमा कराना सुनिश्चित करें तथा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

श्यामपुर पुलिस द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *