Advertisement

घर से नाराज होकर निकला देहरादून का बालक हल्द्वानी में मिला, परिजनों को सौंपा
हल्द्वानी। घर से नाराज होकर निकले देहरादून के एक बालक को नैनीताल पुलिस की एएचटीयू टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, देहरादून जिले के सेलाकुई निवासी बालक 12 अक्टूबर को घर से नाराज होकर चला गया था। 13 अक्टूबर को वह हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र में घूमता मिला। पूछताछ में बालक ने घर से नाराज होकर आने की बात बताई। एएचटीयू टीम ने बालक से परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर उनसे संपर्क किया।
इसके बाद 15 अक्टूबर को बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवश्यक काउंसलिंग के बाद उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, सीओ हल्द्वानी एवं एएचटीयू नोडल अधिकारी अंजना नेगी के पर्यवेक्षण तथा एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल महेश सायना, राजेंद्र जोशी, महिला कांस्टेबल रेनू अधिकारी, जानकी भंडारी और कांस्टेबल गोविंद मेहरा शामिल रहे।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *