
समाचार सारांश टीम नेटवर्क पौड़ी गढ़वाल-: पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए युवक की पहचान सूरज (उम्र 22 वर्ष) पुत्र मोहनलाल, निवासी धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल, के रूप में हुई है पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर धारा 137(2), 5(j)(ii)/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करो उसे न्यायालय में भेजा गया है।
2 अक्टूबर को धुमाकोट निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना धुमाकोट में तहरीर दी गई कि सूरज निवासी चामसैण, धुमाकोट ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर थाना धुमाकोट पर
नाबालिग से संबंधित इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ कर घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की गई तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।