
नीले ड्रम वाली मुस्कान, प्रेमी साहिल को आज सजा
मेरठ : नीले ड्रम हत्याकांड में आज बुधवार को फैसला आएगा। पति सौरभ को टुकड़ों में काटकर ड्रम में भरने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को सजा सुनाई जाएगी।
जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा सजा सुनाने से दोनों को पहले अपना पक्ष रखने का आखिरी मौका भी देंगे। 30 सितंबर को कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का दोषी ठहराया था। कोर्ट ने माना था कि दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की और शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में छिपा दिए थे।
सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च, 2025 को हुई थी। जुलाई 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।
मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी नहीं हुई तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। न्याय की लड़ाई का अंत तभी होगा, जब मुस्कान-साहिल को फांसी दी जाएगी। तभी सौरभ की आत्मा को शांति मिलेगी।
30 सितंबर को हुई सुनवाई में जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा था सबूतों से साबित होता है कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की।
इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नीले ड्रम में भर दिया।
ऐसे अपराधों से समाज में डर और असुरक्षा पैदा होती है। इसका असर लोगों की सोच पर पड़ता है। अपराध बढ़ना चिंता की बात है। न्याय व्यवस्था की जिम्मेदारी लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना है। कोर्ट को अपराध और आरोपी को सजा देने के साथ आरोपी के अधिकारों और समाज के हितों का भी ध्यान रखना होता
है। मुस्कान-साहिल केस का ट्रायल तत्कालीन जिला जज रर्जत जैन के कार्यकाल में शुरू हुआ था। उनके ट्रांसफर के बाद संजीव कुमार जिला जज बने। अब उनके ट्रांसफर के बाद जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा इस मामले में सजा सुनाएंगे।
22 गवाहों के बयान, कोर्ट ने दोनों को दोषी माना
था। इस मामले में अब तक 22 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, गवाहों की गवाही और अन्य सबूतों के आधार पर मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराया गया। जांच में सामने आया कि हत्या से पहले चाकू, उस्तरा, सीमेंट, बालू और नीला ड्रम खरीदा गया
पुलिस और फोरेंसिक टीम की गवाही में घटनास्थल से मिले सबूतों का ब्योरा दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी धार्दार हथियारों से चोट लगने की पुष्टि हुई। इन सबूतों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को सौरभ की हत्या का दोषी करार दिया
था। लंदन से लौटे सौरभ कुमार राजपूत की पत्नी
मुस्कान ने 3 मार्च, 2025 को हत्या कर दी। आरोप है कि बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित ने उसका साथ दिया। पहले खाने में दवा मिलाकर सौरभ को बेहोश किया, फिर सोते समय मुस्कान ने उसके सीने में चाकू मारा। हत्या के बाद शव बाथरूम में ले जाया गया। वहां साहिल ने सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग किए। टुकड़ों को प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट का घोल भर दिया। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान शिमला-मनाली घूमने चली गई।
13 दिन तक मुस्कान इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो डालती रही, ताकि लोग समझें कि वे घूम रहे हैं। 18 मार्च को सौरभ का छोटा भाई राहुल घर पहुंचा। उसने मुस्कान को साहिल के साथ देखा। भाई के बारे में पूछने पर मुस्कान जवाब नहीं दे सकी।
घर से बदबू आने पर राहुल ने शोर मचाया और पड़ोसी जुट गए। पुलिस पहुंची तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस कस्टडी में मुस्कान और साहिल ने कथित तौर पर वारदात की पूरी कहानी बताई।