Advertisement

किच्छा में नगर निकाय चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी

किच्छा, 22 सितंबर। नगर निकाय चुनाव के लिए किच्छा में मंगलवार सुबह से मतदान शांतिपूर्वक जारी है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं और लोग कतारबद्ध होकर मतदान कर रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार बूथ संख्या 67, पंत कॉलोनी-उत्तरांचल कॉलोनी में मतदाता सुलभता के साथ कतार में खड़े होकर शांतिपूर्वक मतदान कर रहे हैं। इसी तरह बूथ संख्या 22 और 23, कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी में भी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

इसके अलावा बूथ संख्या 14, 15, 16 और 17, कार्यालय सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड में भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन और संबंधित अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार अब तक सभी चिन्हित केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *