पिथौरागढ़ में नौ ग्रामीण सड़क मार्ग बंद, खोलने का काम जारी
पिथौरागढ़। जिले में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन, वॉशआउट और अन्य कारणों से कुल नौ ग्रामीण सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार संबंधित विभागों की टीमें बंद मार्गों को खोलने के लिए कार्य कर रही हैं।
पीएमजीएसवाई पिथौरागढ़ के अंतर्गत ड्योरा-बारमू मोटर मार्ग किमी 10 पर तथा बड़ाबे-धारी-बेलतड़ी मोटर मार्ग किमी 2.200 से 2.300 के बीच बंद है। पीएमजीएसवाई धारचूला के सोबला-उमचिया मोटर मार्ग किमी 5, एलागाड़-जुम्मा मोटर मार्ग के किमी 2 से 6, घापावैंड-बुई-पातों मोटर मार्ग किमी 1, नाचनी-भैसकोट मोटर मार्ग किमी 6 और बॉसबगड़ से माणीधामी मोटर मार्ग किमी 6 पर यातायात बाधित है।
इसके अलावा पीएमजीएसवाई डीडीहाट के देविसौना-गराली-कूटा मोटर मार्ग किमी 21 तथा लोनिवि अस्कोट के कंज्योति-नारायण आश्रम मोटर मार्ग किमी 5.900 से 6.00 तक बंद है।
रिपोर्ट के अनुसार कई मार्गों को 20 सितंबर को शाम पांच बजे तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि घापावैंड-बुई-पातों मार्ग को 25 सितंबर और कंज्योति-नारायण आश्रम मार्ग को 22 सितंबर तक खोलने का संभावित समय निर्धारित किया गया है। सभी बंद मार्गों पर कार्य प्रगति पर है।
