Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर हल्द्वानी में जलाए गए आशीर्वाद के दीये
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विभिन्न स्थानों पर हुए सेवा कार्य
हल्द्वानी, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हल्द्वानी-नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलित किए।
शहर के नगर निगम, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, विभिन्न पार्कों तथा प्रमुख चौराहों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। इनमें कालाढूंगी चौराहा, तिकोनिया चौराहा, को-ऑपरेटिव बैंक चौराहा, पीलीकोठी चौराहा, मुखानी चौराहा और कठघरिया चौराहा प्रमुख रहे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर शहर में रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान समेत विभिन्न सेवा कार्य भी संचालित किए गए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सेवा कार्यों में सहभागिता की।
17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में महापौर गजराज बिष्ट, सचिव प्राधिकरण मनीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर टोलिया, सीएमआई पी. पंत, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक कार्तिक, शुभम, दीपक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *